आरोप है कि अब आरोपी उसकी पुत्री को अगवा करने की धमकी दे रहा है। इससे आहत होकर परिवार के लोगों ने बुधवार को घर के बाहर पलायन का बोर्ड लगाते हुए गांव छोड़ने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया।
पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ी
बुधवार को पुलिस के आला अधिकारी जब पीड़िता के घर पहुंचे तो पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ गई। जिससे पुलिस के हाथ पांव-फूल गए। पुलिस ने पीड़िता की मां को सीएचसी बिलसंडा में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
सीओ बीसलपुर सतीश शुक्ला ने बताया कि छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज थी। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के परिवार के घर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।