फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब और प्राइवेट अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अनियमितता मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा को नगर में अवैध रूप से पैथोलॉजी संचालन की सूचना मिली थी। सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा ने नगर के मुख्य मार्ग पर संचालित मैक्स केयर पैथोलॉजी लैब एंड कलेक्शन सेंटर पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

लैब बिना वैध कागजों के संचालित मिली। सीएमओ ऑफिस में पंजीकरण नहीं था। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक ने पैथोलॉजी को सील कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें