पीलीभीत। युवती का रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर ने उससे शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना लिए। इसके बाद पांच लाख नकद और बाइक की मांग की। मना करने पर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
कोतवाली में युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पांच साल पहले उसका रिश्ता हैदरी मस्जिद निवासी युवक से तय हुआ था। इसी बीच मंगेतर ने कई बार शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी होने का वास्ता दिया था। लगातार आरोपी दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान 23 फरवरी को आरोपी और उसके परिवार वालों ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। उनके पुत्र के कारण पीड़िता की काफी बदनामी हो चुकी है। अब कोई उससे (पीड़िता) से शादी नहीं करेगा। शादी करनी है, तो उनके परिवार वालों से पांच लाख नकद, एक बाइक देने के कहो। सामान नहीं मिलने पर शादी नहीं करेंगे। काफी मिन्नतें की, मगर वह लोग नहीं माने। आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आमिर नूर, माजिद नूर, शबाना, अमजद नूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।