पीलीभीत। पति को छोड़ पिता के घर रहने वाली युवती से पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना लिए। गर्भवती होने पर उसे धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। कार्रवाई की धमकी देने पर सगाई की घर बुलाकर रस्म पूरी की गई। बाद में घर से अभद्रता कर भगा दिया गया।
उत्तराखंड के जिला चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र की एक युवती ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि उसके पिता रेलवे में है। जिनकी तैनाती पीलीभीत में है। कई साल पहले पति के छोड़ने पर वह अपने पिता के साथ पीलीभीत में ही रेलवे के सरकारी क्वार्टर में रहती है। इसी दौरान पड़ोसी राजीव कॉलोनी निवासी माइकल सैमसन का उसके क्वार्टर पर आना जाना था। दोनों परिवारों के बीच के काफी नजदीकी संबंध थे। अक्सर माइकल उसके घर आता जाता था। इसी दौरान आरोपी ने उसको शादी करने का झांसा दिया था। वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बना लिए। उसके परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार थे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी होने पर आरोपी और उसके परिवार वाले गर्भपात करने के लिए कहने लगे। नहीं कराने पर शादी से मना करने लगे। इसके बाद माइकल ने दवा बताकर धोखे से गर्भपात की दवा लिखा दी। इससे गर्भपात हो गया। गर्भपात होने के बाद उन लोगों ने शादी से मना कर दिया। इस पर कार्रवाई के लिए कहा। तो वह लोग मान गए और टनकपुर जाकर सगाई की रस्म अदा हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। शादी के लिए आरोपी उसे अपने घर ले आया। वहां भी उससे इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाता रहा। 18 जनवरी को माइकल और उसके परिवार वालों ने अभद्रता करते हुए उसे घर से निकला दिया। सुनगढ़ी इंस्पेटर बलवीर सिंह ने बताया कि माइकल सैमसन, किरन सैमसन, आसू सैमसन, मन्नू सैमसन, मनू सैमसन, निर्मला मसीहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।