फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख भरे बैग से युवक ने धोखा देकर निकाले 15000

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बैंक में एक युवक ने बैग में रखे सवा रुपयों में से 15000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

गांव भायपुर निवासी गुरमुख सिंह ने बताया कि मंगलवार को स्टेट बैंक से अपने खाते से रुपये निकालने आए थे। खाते से सवा लाख रुपए निकालकर बैंक शाखा में ही रुपयों की गिनती कर रहे थे। इसी दौरान आए एक युवक ने कुछ नोट खराब होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने नोट चेक किए और 4000 के खराब नोट कैशियर के पास बदलने चला गया। जबकि पैसों भरा बैग बैंक में ही एक सीट पर छोड़ दिया। इस पर वह युवक नोटों से भरे बैग से 15000 की नकदी निकल ले गया। शक होने पर नोट चेक किए, तो कम थे। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी बैंक मैनेजर को दी। बैंक के पीछे टीवी कैमरे में युवक बैग से रुपये निकालते दिखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें