फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध कब्जों को फिर ढहाया, 15 हेक्टेयर वन भूमि कराई खाली

विज्ञापन
नवदिया बंकी वीट में अवैध कब्जे को लेकर किसानो से बात करते बन अधिकारी
विज्ञापन
घुंघचाई। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के तहत नवदिया बंकी बीट में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर बुधवार को फिर बुलडोजर चला। घंटों तक कार्रवाई करते हुए 15 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अभियान शुरू करने से पहले वन अधिकारियों की कब्जेदार किसानों से वार्ता भी हुई।
विज्ञापन

नवदिया बंकी बीट का 8.13 हेक्टेयर क्षेत्रफल शाहजहांपुर क्षेत्र में आता है। देखरेख पीटीआर के अधीन है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवदिया बंकी बीट क्षेत्र में लंबे समय से कई लोग अवैध कब्जा किए हुए थे। भूमि पर फसलें की जा रही थीं। लगातार चेतावनी देने के बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए। बुधवार को तीसरी बार फिर वन विभाग की टीम जेसीबी और पुलिस बल के अलावा राजस्व टीम को साथ लेकर नवदिया बंकी बीट क्षेत्र में पहुंच गई। मौके का निरीक्षण कर वन भूमि पर किए कब्जों की पैमाइश कराई गई। प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही कब्जेदारों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
इस दौरान कुछ लोग मौके पर मौजूद अधिकारियों के पास पहुंचकर कार्रवाई का विरोध करने करने लगे। वन अधिकारियों ने उनसे वार्ता कर स्थिति स्पष्ट कर दी। साफ कह दिया कि वन भूमि पर किसी तरह का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। किसानों का कहना था कि वे कई वर्षों से इस भूमि पर खेती कर रहे हैं। ये तर्क अधिकारियों ने खारिज कर दिए। जेसीबी से घंटों तक कार्रवाई करते हुए 15 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अब तक 45 हेक्टेयर वन भूमि कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पीटीआर के अधिकारियों के अलावा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल जगह-जगह मौजूद रहा। इससे पहले 15 मई को कब्जा हटवाया गया था। संवाद
-

नवदिया बंकी में 15 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। अब तक कुल 45 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


- मनीष सिंह, डीएफओ, पीटीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें