फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया जेल का निरीक्षण

Fri, 28 Mar 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रशासनिक न्यायमूर्ति को बांसुरी भेंट करते संयुक्त बार के अध्यक्ष और सचिव।स्रोत:अध्यक्ष
विज्ञापन
पीलीभीत। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल में निरुद्ध महिलाओं को नियमित प्रयोग में आने वाली सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जज ने कारागार में बंदियों व कैदियों के किशोर बैरक, महिला बैरक सहित बैरक नंबर चार, भोजनालय व अस्पताल का निरीक्षण किया। बंदियों व कैदियों से बात की और समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस मौके पर जिला जज जितेंद्र सिन्हा, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें