फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: 'मैंने बहुत समझाया... वो नहीं मानी, रात में करती थी फोन पर बात, इसलिए काट डाला', पति का कबूलनामा

Sat, 13 Jan 2024 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में एक शख्स ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मान रही थी। वह काफी समय से उसे समझा रहा था। इस वजह से गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी उसके सिर पर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Husband kills wife - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद इलाके में अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में लगे नल के पास पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ सदर और कोतवाल समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी कातिल पति को एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। जहानाबाद के इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि गांव मिलक सरैंदा के रहने वाले हरस्वरुप की शादी दस वर्ष पूर्व गांव अमखेड़ा की रहने वाली प्रीति (30) से हुआ था। 

उसके दो बेटे प्रभास (8) और रितिक (6) हैं। वह हरस्वरूप गांव के अंदर वाले मकान में रहता है, जबकि उसके मां-बाप गांव के बाहर की तरफ बने मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि हरस्वरूप शराब पीने का आदी है। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से हरस्वरुप अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक कर रहा था। उसे फोन पर किसी से बात तक नहीं करने देता था। इससे रोज दोनों के बीच विवाद होता रहता था। दोनों के झगड़े से तंग आकर बड़ा बेटा प्रभास कुछ दिन पहले ही अपनी ननिहाल चला गया था, जबकि छोटा बेटा रितिक मां के पास ही था।

बृहस्पतिवार देर रात पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शुक्रवार को महिला का शव घर के आंगन में लगे नल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। पति हरस्वरूप और छोटा बेटा रितिक कहीं नजर नहीं आ रहे थे। सुबह उधर से निकल रहे लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो भीतर झांककर देखा। महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

नहीं मान रही पत्नी, करती थी फोन पर बात, मार दिया
पत्नी की हत्या के बाद हरस्वरूप ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल लिया। हरस्वरूप ने पुलिस को बताया कि प्रीति उसकी बात नहीं मान रही थी। काफी समय से वह उसे समझा रहा था। शुक्रवार सुबह गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी उसके सिर पर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद हरस्वरूप थाने पहुंच गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हरस्वरूप को उसके छोटे बेटे रितिक के साथ एक खेत से पकड़ा गया है, वह कहीं बाहर भागने की फिराक में था। पकड़े जाने के बाद थाने में लाकर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि बृहस्पतिवार की रात फोन पर बात करने पर उसका प्रीति से विवाद हुआ था। 

 

शुक्रवार की सुबह जब वह उठा तो प्रीति घर पर नहीं मिली। सुबह सात बजे वह घर लौटी तो दरवाजे पर ही दोनों में फिर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने घर में रखी कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से प्रीति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय छोटा बेटा रितिक ही घर पर था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सच्चाई जानने में जुटी है।

 

जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी हरस्वरूप को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। हरस्वरूप ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं सुन रही थी, जिससे रोजाना झगड़ा हो रहा था। इधर, प्रीति के पिता ख्यालीराम ने पुलिस को तहरीर हरस्वरुप, देवर ज्ञानस्वरुप, ससुर नत्थूलाल व सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पशुशाला में मिली कुल्हाड़ी, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य
आरोपी पति ने घटना को अंजाम देने के बाद घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को घर में ही बनी पशुशाला में ही छिपा दिया था। पुलिस जब घर में जांच पड़ताल कर रही थी तो उसे घर में बनी पशुशाला में कुल्हाड़ी मिल गई। मुख्यालय से फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची थी। उसने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाया।
विज्ञापन

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होती रहती थी। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - अनिल कुमार यादव, एएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें