फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चरित्र पर शक में पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला, हत्या से गांव में फैली सनसनी

Fri, 12 Jan 2024 08:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव मिलक सरैंदा में शुक्रवार को सुबह एक युवक ने कुल्हाड़ी से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद वह खेत में छिपकर बैठा था। 
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल पर निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में युवक ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में लगे नल के पास पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ सदर व कोतवाल समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को एक खेत से दबोच लिया।

विज्ञापन


जहानाबाद के इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के गांव मिलक सरैंदा निवासी हरस्वरुप का विवाह दस वर्ष पूर्व गांव अमखेड़ा निवासी प्रीति (30) से हुआ था। उसके दो बेटे प्रभास (8) और रितिक (6) हैं। हरस्वरूप गांव के अंदर वाले मकान में रहता है, जबकि उसके मां-बाप गांव के बाहर की तरफ बने मकान में रहते हैं।

ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में सात अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, ध्वस्तीकरण के आदेश से कॉलोनाइजरों में खलबली

विज्ञापन
Trending Videos

शराब पीने का आदी है आरोपी 
बताते हैं कि हरस्वरूप शराब पीने का आदी था। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता था। पिछले कुछ दिन से हरस्वरुप अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक कर रहा था। उसे फोन पर किसी से बात तक नहीं करने देता था। इससे रोजाना दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। दोनों के झगड़े से तंग आकर बड़ा बेटा प्रभास कुछ दिन पूर्व ही अपनी ननिहाल चला गया था, जबकि छोटा बेटा रितिक मां के पास ही था।

विज्ञापन

बताते हैं कि बृहस्पतिवार देर रात पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। तभी दोनों के बीच काफी-कहासुनी हो गई। इसके बाद शुक्रवार को महिला का शव घर के आंगन में लगे नल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। पति हरस्वरूप और छोटा बेटा रितिक कहीं नजर नहीं आ रहे थे। सुबह उधर से निकल रहे लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो भीतर झांककर देखा। महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

गांव के बाहर से आरोपी गिरफ्तार 
सूचना मिलते ही एएसपी अनिल कुमार यादव, सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया व इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से ही बेटे के साथ पकड़ लिया। वह भागने की फिराक में था और खेतों में छिप गया था। पुलिस उससे और छोटे बेटे रितिक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें