फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस शहर में सात अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, ध्वस्तीकरण के आदेश से कॉलोनाइजरों में खलबली

Fri, 12 Jan 2024 11:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत शहर के आसपास अवैध तरीके से बसाई जा रही सात अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलेगा। इसका फैसला हो गया है। डीएम ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। इससे कॉलोनाइजरों में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में शहर किनारे बन रही अवैध कॉलोनियों को लेकर फैसला हो गया है। डीएम ने सात कॉलोनियों को अवैध मानते हुए उनके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। अब जल्द ही इन कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। एक कॉलोनाइजर को बख्श दिया गया है। कहा गया है कि ये कॉलोनाइजर बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंच सके थे, लिहाजा इनके मामले में अब अलग से सुनवाई के बाद फैसला होगा।

विज्ञापन


शहर में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अवैध कॉलोनी को लेकर 18 दिसंबर को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम के सामने आईं 12 अपीलों को रखा गया था। 

टीम में शामिल एडीएम, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, टाउन प्लानर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और जल निगम ने अपील के आधार पर जांच पड़ताल की थी। जांच के बाद सात कॉलोनियों को अवैध घोषित करार देते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी।

विज्ञापन

डीएम ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने रिपोर्ट पर इन सभी को अवैध मानते हुए उनके ध्वस्तीकरण के आदेश किए हैं। ध्वस्तीकरण कब किया जाएगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं है। इसके साथ ही कॉलोनाइजर हरीश चंद्र लोधी की अपील पर पुन: सुनवाई की जाएगी। बताया गया है कि बोर्ड की बैठक में यह नहीं पहुंच सके थे। इसलिए इनके मामले में सुनवाई की जाएगी।

दीपक सह न सका सदमा: अब कौन कराएगा मेरा इलाज, कहकर मां के शव से लिपटे बेटे ने भी तोड़ा दम; कुनबे में कोहराम

इन कॉलोनाइजरों की ध्वस्त होंगी कॉलोनियां
डीएम के इस आदेश पर युनुस कादरी, पुनीत कुमार, पूरनलाल, मोहम्मद हनीफ, गुरुवीर सिंह छाबड़ा, पुत्तन खां, मनोज कुमार जगवानी की कॉलोनी पर बुलडोजर चलना तय हो गया है। बता दें कि यहां अभी कॉलोनियां बनाने का काम चल रहा है। नींव भरवा दी गई है। प्लाटिंग चल रही है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने सात कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए हैं। अब सभी को जल्द ही ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें