बरखेड़ा। स्कूटी से ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की उपचार के दौरान 26वें दिन मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी नेवाराम (59) होमगार्ड थे। 29 मई को वह अपने साथी के साथ स्कूटी से पीलीभीत ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव अलियापुर स्थित मजार के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर नेवाराम को बरेली रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए टिकरी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां 24 जून की रात नौ बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।