पीलीभीत। जिला अस्पताल के गेट पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की चहलकदमी शुरू हो जाती है। सुबह करीब आठ बजे गेट के पास एक युवक बेसुध अवस्था में पड़ा दिखा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
प्रारंभिक जांच में युवक के अक्सर अस्पताल के आसपास घूमते हुए देखे जाने और नशा करने की बात सामने आई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा।