फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे मूसलाधार बारिश से शहर में हो गए बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों, पार्कों और पॉश कॉलोनियों में डेढ़ से दो फिट पानी भर गया। नाले-नालियां चोक होने से बारिश का पानी घरों में जा घुसा। मुख्य सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। मुख्य मार्गों पर दो से तीन फुट तक पानी बहता दिखा। उसमें कारें और बाइकें फंस गईं। आवागमन बाधित हो गया। हालांकि कुछ देर की बारिश के बाद एक बार फिर से उमस और गर्मी पड़ने लगी। फिर से बारिश के आसार बन गए।
विज्ञापन

मानसून सीजन में इस बार इंद्रदेव खासे मेहरबान हैं। जुलाई से अब तक ठीकठाक बारिश हुई है। पिछले डेढ़ माह से एक या दो दिन छोड़कर कहीं न कहीं बारिश रोजाना हो रही है। शुक्रवार को 10 बजे के बाद पहले बूंदाबांदी शुरू हुई, फिर डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश ने कई दिनों की भीषण गर्मी से निजात दिलाई। मगर, इस बारिश से शहर के हालात बदतर हो गए। इसमें नगरपालिका का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल दिखा। पानी निकासी को बने नाले उफना गए। इससे शहर की अधिकांश कॉलोनियों में भी भारी जलभराव हो गया। पॉश कॉलोनियों में भी दो से तीन फुट तक पानी भरा। निचले स्थानों पर 10 अधिक मोहल्लों में नाले-नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया। मुख्य मार्गों स्टेडियम रोड, शुगर मिल रोड, स्टेशन रोड आदि पर दो से तीन फुट तक जलभराव हो गया। कारें और बाइकें बीच रास्ते में ही बंद हो गई। इधर मालगोदाम रोड पर एक बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।
कॉलोनियों बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी
बारिश के चलते शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, शारदा कालोनी, आवास विकास कॉलोनी में भारी जलभराव हो गया। इसमें सबसे ज्यादा बुरे हालात बल्लभनगर, अशोक कॉलोनी और शारदा कालोनी के दिखे। इन दोनों कॉलोनियों में सड़कें तो कुछ देर तक दिखी ही नहीं। कई घरों में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन

दो से तीन फुट तक डूबीं सड़कें और गलियां
मूसलाधार बारिश से मुख्य मार्गों के अलावा गली मोहल्लों की सड़कों की हालत बदतर हो गई। प्रमुख मार्ग कहे जाने वाले स्टेशन रोड, चीनी मिल रोड, गांधी स्टेडियम रोड, जेपी रोड, लकड़ी मंडी रोड, दूधिया मंदिर रोड, चौक बाजार रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। दो से तीन फुट पानी होने से कारें और बाइकें फंस गई। इनके साइलेंसरों में पानी भरने से बीच सड़क में ही बाइकें बंद हो गईं। ज्यादा दिक्कत स्टेशन रोड और चीनी मिल रोड पर हुई।
इन इलाकों में हुआ जलभराव
मोहल्ला शेरमोहम्मद, मोहम्मद वासिल, शेरों वाली मठिया, पकड़िया, फीलखाना, बेनी चौधरी, पंजाबियान, राजीव कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, कुंवरगढ़ भूरे खां, बेलों वाले चौराहा, कमल्ले चौराहा आदि।
नालों की सफाई बरसात से पहले कराई गई थी। जहां भी जलभराव की दिक्कत है, वहां सफाई कर्मी भेजकर काम कराया जाएगा। जलभराव न होने देने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। कहीं कोई कमी है तो उसे भी दूर कराया जाएगा। - निशा मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें