फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से सटे चंदोई गांव में मिला डेंगू का आशंकित मरीज, सैंपल जांच को भेजा

विज्ञापन
अहिरबाड़ा में फॉगिंग करती मलेरिया विभाग की टीम - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे गांव चंदोई में डेंगू का एक आशंकित मरीज मिला है। सूचना मिलने पर गांव में टीम को भेजकर जांच कराई गई। तो महिला का एनएस-1 पॉजिटिव मिला। महिला की एलाइजा की जांच के लिए सैंपल कलेक्ट कर उसे परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया। इसके अलावा पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के गांव चंदोई में 57 वर्षीय महिला आसिमा को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर परिवार वालों ने उसे एक निजी डॉक्टर को दिखाया। जहां डॉक्टर ने एक प्राइवेट लैब से उनकी डेंगू और मलेरिया की जांच कराई। जिसमें महिला की एनएस-1 डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लैब से सूचना मिलने के बाद मंगलवार को फाइलेरिया निरीक्षक दीपेश चौधरी के नेतृत्व में टीम को गांव भेजा गया। जहां महिला के घर में डेंगू के लार्वा की तलाश की। लेकिन कुछ नहीं मिला। टीम ने महिला का सैंपल लेकर डेंगू की पुष्टि के लिए लखनऊ भेजा दिया है। इधर, गांव में 176 मकानों का सर्वे किया। जहां पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिला। जिसे टीम ने दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कर दिया।
अहिरबाड़ा और ग्यासपुर में मिले मलेरिया के दो केस
मलेरिया विभाग की ओर से मंगलवार को बीसलपुर ब्लॉक के गांव अहिरबाड़ा में कैंप लगवाया गया। जहां कैंप में आए 54 बुखार के रोगियों की जांच की गई। जिसमें सिर्फ एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके अलावा आठ लोगों की डेंगू जांच की गई जोकि सभी निगेटिव निकले। गांव में दवा का छिड़काव करने के बाद टीम बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में पहुंची। वहां भी मलेरिया का एक मरीज मिला। टीम ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही नालियों में दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और मलेरिया को लेकर चल रहे अभियान के तहत दो मलेरिया के केस मिले है और एक आशंकित डेंगू मरीज मिला है। जिसकी पुष्टि के लिए सैंपल लखनऊ जांच को भेजा गया है। गांव में दवा का छिड़काव कराया गया है। आशंकित डेंगू मरीज की तबीयत ठीक है। - राजीव मौर्या, जिला मलेरिया सहायक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें