फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को लेकर नोडल अफसर ने दिए सख्त निर्देश, बोले लोगों को करें जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के नोडल अफसर नरेंद्र पटेल ने अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य, डेंगू बुखार के प्रभावी नियंत्रण, बाढ, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अहम मुद्दा डेंगू को लेकर रहा। इसे लेकर वह सख्त रहे।
विज्ञापन

गांधी सभागार में नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के प्रभाव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम को निर्देश देते हुए कह कि गठित स्टैटिक टीम, आशा, एएनम से सही समय पर सूचनाएं प्राप्त होनी चाहिए। किसी क्षेत्र में बुखार संबंधी समस्या आती है तो मलेरिया टीम द्वारा 500 मीटर क्षेत्र की जांच कराई जाए। इसके अलावा कंट्रोल रूम का प्रचार को प्राथमिकता दें। इससे लोग सूचना दे सकें। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का 05882-250200 व 9720415977 है। इस पर सूचना दी जा सकती है। नोडल अधिकारी ने कहा कि डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया करें। लोग घरों/छतों पर किसी वस्तु, टायर, डिब्बे, कूलर में पानी भरकर न रखे। घरों के आस पास भी जलभराव की स्थिति न पैदा होने दें।
डीआईओएस और बीएसए को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों की साफ सफाई व आस पास जलभराव की स्थिति पैदा न होने दें। निरीक्षण के लिए सचल दल गठित कर नियमित जांच कराई जाए।
विज्ञापन

साफ सफाई की समीक्षा करते हुए नगर पालिका, पंचायतीराज के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नामित नोडल अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट पर 24 घंटे में निस्तारित किया जाना सुनिश्चित करें। निकायों में स्प्रे, फॉगिंग संबंधी उपकरण पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें। इससे नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिडकाव हो सके। बाढ नियंत्रण कार्य की समीक्षा, पेयजल के संबंध में की भी समीक्षा की। जलनिगम के एक्सईएन ने बताया कि 633 नमूनो की जांच कराई गई हैं, जो मानक के रूप हैं। इस दौरान डीएम पुलकित खरे, सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें