फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कक्ष बंद किया तो हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी सहित आठ स्थानों पर मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। भीड़ बढ़ने पर कक्ष बंद कर देने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल शांत किया।
विज्ञापन

सीएचसी में हुए वैक्सीनेशन कराने के लिए केंद्र पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लंबी लाइनें लग गईं। कोई अव्यवस्था न हो इस लिए कक्ष बंद कर दिया गया। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि हंगामे पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स की ओर से कोतवाली रोड पर उप डाकघर के समीप शिविर लगवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शिविर में टीकाकरण किया। शिविर में विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, चीफ फार्मेसिस्ट सुशांत हलधर, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया, अध्यक्ष श्याम मनीष खंडेलवाल, तेज बहादुर सिंह, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें