फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खांसी-जुकाम बुखार के मरीजों में हुआ इजाफा

Sun, 28 Dec 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में मरीजों को ब्लड प्रेशर देखते फॉर्मासिस्ट। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम के लगातार बदलाव से प्रभावित मरीजों की संख्या भी रविवार को बढ़ी देखी गई। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेलों में ठंड से बुखार, खांसी-जुकाम, सिरदर्द के मरीज पहुंचे। इनको दवाएं देते हुए चिकित्सक ने मौसम में विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन


शहर में रविवार को संचालित जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। शहर के बागगुलशेरखां में चिकित्सक डॉ. रोहित गंगवार ने 70 से अधिक मरीजों को ओपीडी दी। इसमें 40 से अधिक मरीज खांसी-जुकाम के देखे गए। कुछ लोगों की जांचें भी की गईं। शहर के पुराना अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. जनमेजय सिंह ने 75 से अधिक मरीजों को ओपीडी दी। इसमें कई मरीज ठंड लगने से उल्टी, सरदर्द बुखार के देखे गए। कुछ गंभीर मरीजों को मौके पर दवा और इंजेक्शन देकर बेहतर उपचार का प्रयास किया। जोशीटोला पीएचसी पर डॉ. अफसान ने 82 मरीजों की ओपीडी में कोल्ड डायरिया के लक्षणों के मरीजों को परामर्श देने के साथ दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें