फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली अनियमितताएं, अस्पताल सील

विज्ञापन
जहानाबाद कस्बे में अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
जहानाबाद। निजी अस्पताल में गलत ऑपरेशन करने से शिशु की मौत के आरोप लगाकर की गई शिकायत के बाद जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं मिली। कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी युवक ने रिछा रोड स्थित मेडी स्टार अस्पताल पर आरोप लगाते हुए डीएम और सीएमओ से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि गर्भवती महिला को भर्ती कर 15 हजार रुपये में आपरेशन करने का ठेका किया गया। गलत आपरेशन करने से नवजात की मौत हो गई थी।
किसी तरह अन्य अस्पताल में ले जाकर इलाज कराने के बाद महिला की जान बच सकी। सीएमओ ने सच्चाई जानने से लिए टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। ललौरीखेड़ा एमओआईसी डाॅ. कमलेश गंगवार ने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच की। एमओआईसी ने बताया कि अस्पताल में कई अनियमितताएं पाई गईं। चिकित्सक की गैरमौजूदगी में संचालिका द्वारा इलाज किया जा रहा था। किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। जिसके चलते अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें