फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कक्षाएं संचालित करने पर प्रधानाचार्य होंगे निलंबित, बीएसए का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर के गांव परसिया में सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल में कक्षा नौ और 12 की अवैध कक्षाएं संचालित करने के मामले में डीएम ने प्रधानाचार्य को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्कूलों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने बीएसए चंद्रकेश यादव का वेतन रोक दिया। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

बीसलपुर के गांव परसिया के सुभाष चंद्र बोस जूूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले कुछ विद्यार्थियों ने पिछले दिनों कक्षा नौ व 12 की अवैध कक्षाएं संचालित करने और विद्यालय द्वारा पांच हजार की अवैध वसूली की शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने जिला विकास अधिकारी से जांच कराई जिसमें मामला सही पाया गया। डीएम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश गंगवार को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएसए का वेतन रोकने के आदेश जारी कर खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बीएसए को निर्देश दिए हैं कि सात दिन में जिले के स्कूलों का सत्यापन कराएं और खंड शिक्षा अधिकारी से प्रमाण पत्र लें कि उनके क्षेत्र के स्कूलों में अवैध कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। प्रमाणपत्र देने के बाद ही बीएसए का वेतन जारी किया जाएगा।
पांच साल के रिकॉर्ड की होगी जांच
डीएम ने विद्यालय को पिछले पांच सालों में शासन से मिली वित्तीय सहायता की जांच कराने की संस्तुति शासन को भेजी है। अगर विद्यालय को मिली वित्तीय सहायता का उपयोग अवैध कक्षाएं संचालित करने में किया गया होगा तो उसकी रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की मेहरबानी से चलती हैं अवैध कक्षाएं
अवैध कक्षाएं संचालित होने का मामला नया नहीं है। विभागीय अधिकारियों की मदद से विद्यालयों में अवैध कक्षाएं संचालित होती हैं। एक के बदले संचालकों से वसूली की जाती है। सूत्रों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ज्यादातर निजी स्कूलों के पास कक्षा आठ तक की मान्यता है जबकि वहां बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं।
शिकायत मिलने के बाद स्कूल की जांच कराई, जिसमें अवैध कक्षाएं संचालन की बात सामने आई। प्रधानाचार्य को निलंबित करने की संस्तुति की है। लापरवाही पर बीएसए का वेतन रोका है।
विज्ञापन

- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें