पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर शुक्रवार रात हादसा हो गया। एसपी आवास के सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर एसपी आवास के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद एसपी समेत अफसरों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल उदय नारायण (55) शुक्रवार देर रात बदायूं से ड्यूटी कर पीलीभीत लौट रहे थे। पुलिस लाइन जाते समय टनकपुर हाईवे पर एसपी आवास के सामने बाइकों की भिड़ंत में उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद के शरीफ खान चौराहा निवासी मोहम्मद जीशान और मोहिद नाम के युवक घायल हो गए।
एसपी के एस्कॉर्ट से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हेड कांस्टेबल की मौत की जानकारी होने पर की सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।