नौकरी का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य मामले में वांछित आरोपी माधोटांडा के रायपुर गांव निवासी डॉ. रजविन्दर व नवदिया सुल्तानपुर निवासी दलजीत सिंह को गजरौला पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी कमलमीत सिंह, दीप संधू और अफलाक अहमद की मदद से लोगों को देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे और छोटे देशों में टूरिस्ट वीजा पर भेजकर घुमाते रहते थे। जब तक पीड़ित पैसा देते रहते, तब तक नए देश का फर्जी वीजा दिखाकर उनसे और रुपये ऐंठते थे।
आरोपी ने यह भी कबूला कि इस काम में राइन ओवरसीज इमिग्रेशन आइलेट्स सेंटर में काम करने वाले परमजीत सिंह निवासी भैरों खुर्द, थाना माधौटांडा व हरप्रीत सिंह औजला निवासी जरा कोठी के साथ मिलकर थाना पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले हरप्रीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह से भी विदेश भेजने के नाम पर 50-60 लाख रुपये हड़प लिए हैं।
आरोपियों के पास से मिले लैपटॉप और मोबाइल की जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा मिला। कुछ डाटा डिलीट किया गया। जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।