फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में पूरी श्रद्धा से निकाली हनुमान शोभायात्रा

विज्ञापन
बीसलपुर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी ।
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू, जयकारे लगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। श्री हनुमान जयंती शोभायात्रा समिति की ओर से जानकी रतन मंदिर में दो दिवसीय हनुमान जयंती कार्यक्रम शुरू हो गया। सोमवार को पहले दिन नगर में हनुमान शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई।
जानकी रतन मंदिर में श्री हनुमान जयंती शोभायात्रा के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय हनुमान जयंती कार्यक्रम होता है। इसी क्रम में सोमवार से मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। पहले दिन नगर में निकाली गई शोभायात्रा में ठेलों पर हनुमान जी, श्री शंकर-पार्वती, श्री राधा- कृष्ण की झांकियां सजाई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के साथ मंदिर के पुजारी लखनलाल मिश्रा, कन्हैया भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अमन जायसवाल, दीपक अग्रवाल, नवल गुप्ता, पंकज अग्रवाल और राम गुप्ता समेत काफी लोग चल रहे थे।

बीसलपुर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें