फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमन और चैन के लिए उठे हाथ, मांगीं दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा की नमाज : सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा पुलिस फोर्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रमजान माह के आखिरी जुमे को जिले की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। लोगों ने अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए खुदा के सदके में सिर झुकाया। देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जिले की सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। अधिकारी भी भ्रमणशील रहे।
शहर की शाही जामा मस्जिद में मौलाना इजहार अहमद बरकाती ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि रमजान माह के आखिरी जुमे को अलविदा कहा गया है। इस दिन रमजान के मुबारक महीने को विदाई दी जाती है। इसके अलावा दरगाह हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां, दरगाह हजरत अल्लाहू मियां की मस्जिदों समेत, मोटा पाकर, बादशाह बेगम, कुरैशियान, मोहद्दिस सूरती, मौला अली, पांच पीर, मंसूरियान, सलमानियान, फीलखाना, कल्लन खां, पंजाबियान, खुदागंज, कचहरी व स्टेशन की मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय आदि भ्रमणशील रहे। शाही जामा मस्जिद के बाहर मेला भी लगा। नमाज पढ़ने आए बच्चों ने खरीदारी की। इस दौरान जामा मस्जिद, लाल मार्ग की कल्लन खां की मस्जिद, तुलाराम मस्जिद में पुलिस व पीएसी के अलावा एसएसबी के जवान भी तैनात रहे।
पूरनपुर। रमजान माह के आखरी शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों में तकरीर के दौरान बताया गया कि ईद की नमाज से पहले जकात और फितरा निकाल दें, ताकि गरीबों की भी ईद हो जाए।

बीसलपुर। नगर एवं ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दिन भर भ्रमण करते रहे। दियोरिया, चुर्रासकतपुर, रसायाखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, टिकरी, ईटारोड़ा, चठिया सेवाराम, रोहनिया, टेहरी, गंझाड़ी, सुजनी पंसड़ी, महादेवा, अभयपुर चैना नकटी आदि स्थानों पर नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

-
न्यूरिया की 16 मस्जिदों में अदा की अलविदा की नमाज
न्यूरिया। अलविदा की नमाज नगर की 16 मस्जिदों में अदा की गई। नगर की शाही जामा मस्जिद के इमाम कारी रिजवान साहब ने अलविदा की नमाज के बाद ईद की नमाज का ईदगाह में नौ बजे होने का एलान किया। अलविदा के अवसर पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई के बेहतर इंतजाम किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई पुलिस फोर्स के साथ नगर में घूमते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें