फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश ने बिगाड़ा शहर का हुलिया

Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ड्रेनेज सिस्टम फेल, कॉलोनियों और मोहल्लों में हुआ जलभराव
विज्ञापन

बारिश के बाद तेज धूप ने बढ़ाई उमस, नहीं मिली गर्मी से राहत 
 जिले में शनिवार सुबह सिर्फ आधा घंटा हुई बारिश ने ही शहर का हुलिया बिगाड़ दिया। पॉश कालोनियों समेत कई मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया। सड़कें भी कुछ देर के लिए तालाब में तब्दील हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें हुईं। बारिश के बाद निकली तेज धूप से उमस बढ़ गई। इससे लोगों को गर्मी से मिली राहत काफूर हो हई। 
शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। कुध देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन महज 30 मिनट तक हुई बारिश ने शहर के हालात बदतर कर दिए। शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल गया। पानी निकासी को बने नाले उफना गए। जिसके चलते शहर की पॉश कालोनियों समेत करीब एक दर्जन मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया। मुख्य सड़कें भी पानी से लबालब हो गईं।
विज्ञापन


पहली बारिश ने ही खोली नालों की सफाई की कलई 
बारिश के चलते शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, शारदा कॉलोनी आदि में भारी जलभराव हो गया। मोहल्ला शेर मोहम्मद, मदीनाशाह, मोहम्मद वासिल, शेरों वाली मठिया, पकड़िया, फीलखाना, पंजाबियान, राजीव कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी आदि में भी पानी भर गया। इससे नगर पालिका परिषद के नालों की सफाई के दावों की कलई खुल गई।
 
सड़कें भी पानी से हुई लबालब
सड़कों के हालात भी बदतर नजर आए। शहर की मुख्य सड़क स्टेशन रोड, चीनी मिल रोड, गांधी स्टेडियम रोड, दूधिया मंदिर रोड आदि पर जगह-जगह पानी भर गया। कुछ और भी सड़कों पर जलभराव हुआ लेकिन कुच देर बाद ही उन पर आवागमन सुचारु हो गया। 
विज्ञापन

 
शहर में नाला सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। भारी बारिश के दौरान ही कर्मचारियों को चोक नाले खोलने को भेजा गया था। जहां नाला सफाई को बंधे लगाए गए थे, उन्हें खोलकर पानी निकलवाया गया है।
प्रभात जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें