फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, पीलीभीत में तेज धूप ने किया परेशान

Tue, 20 May 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आंधी में पूरनपुर - कलीनगर मार्ग पर गिरा पेड़- राहगीर
विज्ञापन
पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह सवा चार बजे आंधी के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। आंधी के चलते कलीनगर रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप पेड़ गिरने से चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया। वहीं, पीलीभीत शहर में तेज धूप के चलते लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुबह सवा चार बजे झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे। करीब दस मिनट तक बारिश से लोगों ने गर्मी से निजात महसूस की। कई गलियों और स्थानों पर जलभराव हो गया। कलीनगर रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। बाद में एकत्र हुए आसपास के लोगों की पेड़ की टहनियों को काटकर ले जाने की होड़ मची। संवाद

आंधी में पूरनपुर - कलीनगर मार्ग पर गिरा पेड़- राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें