गन्ना लदे ट्राला को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क किनारे छप्परपोश दुकानों के ऊपर पलट गया। संयोग अच्छा था कि दुकानें खुली नहीं थीं और बड़ा हादसा होते-होते बच गया, लेकिन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर खड़े ट्राले से जाम लग गया।
असम हाइवे के बंडा चौराहा पर गन्ना से खड़े ट्राला को बचाने के प्रयास में खुटार की ओर से आया ट्रक दुकानों के ऊपर पलट गया। गनीमत रही कि दुकानें उस समय खुल नहीं पाई थी। घटना में सड़क किनारे छप्पर पोस एक चाय की दुकान और पान, पुड़िया का खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद असम हाइवे पर वाहनों की लंगी लाइन लग गई। करीब एक घंटा तक भारी वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन्ना से भरा ट्राला हटवाकर जाम खुलवाया।
चीनी मिल के बाहर लगा जाम
पूरनपुर। चीनी मिल यार्ड में जलभराव से चीनी मिल को गन्ना लेकर पहुंचे वाहनों की लंबी लाइनें चीनी मिल गेट के बाहर लगी। इससे असम हाइवे पर कई बार लोगों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ा।