फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ ने बरखेड़ा चीनी मिल गोदाम में डाले ताले

Sat, 20 Dec 2014 07:35 PM IST
(बीसलपुर)पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विभाग के अधिकारियों ने पिछले वर्ष के अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान न किए जाने पर शुक्रवार सायं बरखेड़ा स्थित चीनी मिल के चीनी गोदाम पर ताले डाल दिए।
विज्ञापन

बजाज ग्रुप की इस मिल पर पिछले वर्ष का 30 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया है। एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने करीब एक सप्ताह पूर्व चीनी मिल के अध्यासी संजय त्रिपाठी को निर्देश दिया था कि जब तक पिछले वर्ष का पूरा भुगतान न हो जाए, तब तक नई उत्पादित चीनी न बेची जाए।
एसडीएम के इसी निर्देश के क्रम में गन्ना विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बरखेड़ा जाकर मिल के चीनी गोदाम पर सरकारी ताले लगा दिए। ताले लगाने वालों में डीसीओ ओपी सिंह और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें