फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सराफा दुकान से उड़ाई सोने की चेन

Tue, 02 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ग्राहक बनकर सोने की चेन खरीदने दुकान पर पहुंचे महिला सहित दो लोगों ने चेन चोरी कर ली। आरोपियों के जाने के बाद सोने की चेन न होने पर व्यापारी सन्न रह गया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना नगर के सीमेंट रोड स्थित सराफा व्यापारी सुमित गुप्ता की दुकान पर मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे हुई। सुमित ने बताया कि बुर्का पहने एक महिला के साथ आए व्यक्ति ने सोने की चेन दिखाने को कहा।
उन्हें कई सोने की चेन दिखाई गईं। इसके बाद दोनों बगैर चेन खरीदे चले गए। कुछ देर बाद एक सोने की चेन कम मिलने पर चोरी की जानकारी हुई।
घटना सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सराफा व्यापारी के कर्मचारी दोनों आरोपियों को ढूंढने बाजार में गए, लेकिन वे नहीं मिल सके।
विज्ञापन

इसके बाद चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने टीम के साथ सराफा प्रतिष्ठान में पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरोंं की रिकार्डिंग को देखा। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि घटना की जानकारी शाम को हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें