फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने बात करना किया बंद, तो प्रेमी ने ब्लेड से काटा अपना हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद बीए की छात्रा ने बेरुखी दिखाई तो बरेली निवासी प्रेमी ने ब्लेड से अपना हाथ काट लिया। युवती ने प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्रा ने बताया कि बरेली के संजय नगर निवासी सुमित यादव से तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई। इसी दौरान सुमित ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

दो बार उसके बुलाने पर बरेली भी गई थी। एक साल पहले सुमित से बंद कराना बंद कर दिया था और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। 20 मार्च को सुमित पीलीभीत आया और उसे मिलने के लिए बुलाया। एक मिष्टान भंडार के पास उससे मिलने गई तो अभद्र बातें कीं। इस पर उसने अपनी सहेली को बुला लिया। सहेली ने समझाने की कोशिश की तो अभद्रता करने लगा।
इसके बाद दोनों मोहल्ला नई बस्ती में एक डांस एकेडमी में गए। वहां सुमित ने ब्लेड से अपना बायां हाथ काट लिया। हाथ रक्तरंजित हो गया। छात्रा ने बताया कि यह देखकर वह डर गई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर सुमित के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें