ग्रामीणों ने अजगर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वह रेंगता हुआ धान के खेत में छिप गया। कुछ देर बाद अजगर दोबारा मृत सियार के पास पहुंचा लेकिन ग्रामीणों के भगाने पर झाड़ियों में घुस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन दोपहर तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव के पास अजगर देखे जाने से ग्रामीण भयभीत हैं।