फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घुंघचाई चैलेंजर्स ने जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
घुंघचाई में फाइनल मुकाबला होने के बाद पुरस्कार देते कमेटी के लोग-संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
घुंघचाई। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को घुंघचाई चैलेंजर्स और तिवारी इलेवन के बीच खेला गया। इसमें घुंघचाई की टीम ने 12 रनों से टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

घुंघचाई चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में 104 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित शुरुआत करते हुए बीच के ओवरों में तेजी से रन जुटाए। 105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिवारी इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 92 रन ही बना सकी। घुंघचाई चैलेंजर्स ने 12 रनों से फाइनल मुकाबला जीत कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले घुंघचाई चैलेंजर्स के मयंक मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजकों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को भी पुरस्कार दिया गया। इस अवसर सुनील पासवान, द्रोणपाल सिंह, मिथलेश गुप्ता, जसवंत सिंह, अनुपम शुक्ला, मंजुल मिश्रा, गौरव अवस्थी, अभिषेक शर्मा, अतिनेश शुक्ला, परविंदर त्रिवेदी, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें