रोडवेज पर बच्चों की बुकिंग करता मैजिक चालक। संवाद
- फोटो : Samvad
पीलीभीत। यूपी पुलिस की परीक्षा देने के लिए गैर जनपदों से पहुंचे अभ्यर्थियों को भीषण गर्मी के साथ लड़खड़ाई परिवहन व्यवस्था की भी मार झेलनी पड़ी। पेपर छूटने के बाद भारी संख्या में रोडवेज पहुंचे अभ्यर्थियों के आगे बसें कम पड़ गईं। उन्हें डग्गामार वाहन का सहारा लेना पड़ा। वहीं, रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते धक्का-मुक्की देखी गई। रेलवे स्टेशन पर पेयजल, अभ्यार्थियों के ठहराव के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं किए गए थे।
सोमवार को तीन दिवसीय यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए छह केंद्रों पर पहले दिन साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर से पहुंचे। प्रथम पाली की परीक्षा 12 बजे समाप्त होते ही घर वापस जाने के लिए आधे रेलवे स्टेशन तो आधे रोडवेज बस स्टैंड की ओर दौड़े। नौगवां चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मार्ग व जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। तापमान अधिक होने के चलते समय पर साधन नहीं मिलने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बरेली, बदायूं जाने वाले अभ्यार्थियों से नौगवां चौराहे पर भीड़ रही। हालांकि खराब रोडवेज व्यवस्था के चलते बसें नही पहुंचीं तो अभ्यर्थियों का सहारा मैजिक गाड़ी व अन्य वाहन बने। इसका फायदा उठाकर डग्गामारों ने भी रूट पर चलने वाले वाहनों की पूरी बुकिंग शुरू कर दी व जमकर उगाही की। संवाद
रोडवेज पर बच्चों की बुकिंग करता मैजिक चालक। संवाद- फोटो : Samvad