फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, विरोध में ग्रामीणों ने हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jan 2025 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर तहसील में पहुंचे गांव मनपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी जमीन पर दूसरे गांव के दबंगोंं ने कब्जा कर रखा है। इस जमीन को अब तक कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव मनपुरा के ग्रामीणों ने सरकारी जमीन से कब्जा न हटाए जाने पर हाथ में कटोरा देकर तहसील में प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। गांव मनपुरा के कई ग्रामीण बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे। हाथ में कटोरा लेकर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके गांव की 150 बीघा सरकारी जमीन पर बेनीपुर के दबंगों का पिछले 50 वर्षों से कब्जा है। उस जमीन पर खेती कर रहे हैं। कब्जेदारों ने उस जमीन पर खड़े पेड़ों को लाखों रुपये में बेच दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों उसमें से कुछ जमीन को तो कब्जामुक्त कर दिया है, लेकिन अभी भी काफी जमीन पर अवैध कब्जा है। 

एक घंटा तक किया प्रदर्शन 
तहसील में एक घंटा तक प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने तहसीलदार करम सिंह को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम संबोधित अलग-अलग दो ज्ञापन दिए। ज्ञापनों में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि शेष जमीन से कब्जा तत्काल नहीं हटाया गया तो वे लोग तहसील परिसर में अनशन शुरू कर देंगे। जरूरत पड़ने पर सड़क पर चक्का जाम भी करेंगे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारत हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, विनोद, गीता देवी रोहित, राजकुमार, अरविंद, फूल सिंह, सर्वेश , सेठपाल, गोपाल ,अनीता, श्री राम ,जगदीश, आरती ,प्रीति, सीमा ,विनोद, हरीश सुमित और शुभम समेत कई ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें