फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर से दवा लेने निकली युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर घर के अंदर ले जाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर विरोध करने पर जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पीटा। घटना की शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र में 14 मई को मोहल्ला के नहर किनारे की है। क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि घटना के दिन नगर से दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में मिले परिचित ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने को रोक लिया। अपने घर के बाहर ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा हो गया।
आरोप है कि तब युवक ने अपने घर में ले जाकर दो अन्य साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद विरोध करने पर तीनों ने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देते हुए पिटाई की। घटना की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीडि़ता ने एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की ओर से परिचित युवक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें