बिटिया से दरिंदगी के 90 घंटे बीत चुके हैं। मगर पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। मामले में 33 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इनमें 23 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। 10 अभी हिरासत में हैं। जिन लोगों से पूछताछ हुई, उनमें छात्रा की सहेलियां और उसके साथ पढ़ने वाले छात्र भी शामिल हैं।
बिटिया के गांव से मंगलवार की रात 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद छह लोगों को छोड़ दिया गया। अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। इसके अलावा आसपास के कई गांवों से संदेह के आधार पर लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक दरिंगी के मुख्य साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग सूचनाओं पर काम कर रही हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, पुलिस की बेचैनी बढ़ रही है। बुधवार शाम चार बजे एडीजी अविनाश चंद बरखेड़ा थाना पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया।
अतिरिक्त महानिदेशक अविनाश चंद्र ने कहा कि बरेली जोन की सबसे बड़ी घटना है। आईजी रमित शर्मा कई दिनों से कैंप किए हुए हैं। एसएसपी बरेली की टीम, एसपी शाहजहांपुर की टीम और पीलीभीत पुलिस की कई टीमें लगी हुई। दस लोगों से पूछताछ चल रही है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।