फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में तीन युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, विरोध करने जीजा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया/ पीलीभीत। जीजा के साथ रिश्तेदारी से वापस घर जा रही किशोरी गन्ने के खेत में शौच के लिए चली गई। इस पर वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर पर किशोरी के जीजा बचाने के लिए पहुंचे तो उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस पर चीख पुकार सुनकर राहगीरों को रुकता देखकर आरोपी भाग गए। इस पर आरोपियों की बाइक छूट गई। घटना के दिन मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। दूसरे दिन परिवार वालों ने शिकायत की। जानकारी होने पर एएसपी और सीओ सदर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित के परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर को उसकी 16 वर्षीय बेटी बरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले अपने जीजा के साथ एक रिश्तेदारी से वापस आ रही थी। शाम चार बजे अमरिया के गांव लक्ष्मीपुर पहुंचने के बाद उसे शौच लगी तो वह गन्ने के खेत में चली गई। जहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। शोर सुनकर जब किशोरी के जीजा पहुंचे तो आरोपियों ने बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह छूटने के बाद वह सड़क पर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
इस पर आरोपी भाग गए। वह किसी भी आरोपी को नहीं जानते थे। इस पर वह बिना पुलिस को सूचना दिए घर चले गए और परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां से बाइक को उठाकर ले आई और उसे लावारिस में दाखिल करने के बाद बाइक मालिक की तलाश शुरू कर दी। जानकारी होने पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी और सीओ सदर लल्लन सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी की। अमरिया पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना वाले दिन नौगंवा से चोरी हुई थी बाइक
पुलिस को घटनास्थल पर जो बाइक मिली थी। उसे पुलिस ने लावारिस में दाखिल कर दिया था। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी होने के बाद जब नंबर से ट्रेस कराया गया। तो नौगवा पकड़िया के रहने वाले एक युवक की निकली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, बाइक मालिक के परिवार वालों को कहना है चार सितंबर को वह घास लेने के लिए गया था। दोपहर डेढ़ बजे उसकी बाइक वहां से चोरी हो गई थी। युवक ने बाइक चोरी की सूचना असम चौकी पुलिस को भी थी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
किशोरी का मेडिकल कराकर अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में छानबीन कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। - लल्लन सिंह सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें