फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग पर रोका अंतिम संस्कार

Sat, 25 Oct 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हत्या की घटना का तीसरे दिन भी खुलासा न होने पर परिजन अंतिम संस्कार करने से मना करने लगे। गांव के लोगों के समझाने पर शुक्रवार को अपराह्न करीब ढाई बजे अंतिम संस्कार शारदा नदी तट पर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस तैनात रही। मुखाग्नि रवि के छोटे भाई तरुण ने दी।
विज्ञापन

हजारा थाना के गांव श्रीनगर निवासी रवि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक लेकर घर से निकला था। देर शाम को उसकी बाइक गौतमनगर चौराहा के समीप खड़ी मिली थी। मंगलवार रात 11 बजे तक रवि के मोबाइल पर कॉल जाती रही। बुधवार को सुबह पुलिस ने रवि के मुर्गी फार्म के समीप उसके गन्ना के खेत से शव बरामद किया था।
रवि की मोबाइल डिटेल निकलवाने के बाद पुलिस ने गांव के हीरालाल को हिरासत में लिया था। पुलिस ने रवि की मां ऊषा देवी की ओर से हीरालाल और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हत्यारोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद पर डंडा से रवि की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। उसकी बताई कहानी पुलिस व ग्रामीणों के गले नहीं उतरी।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने एक युवती और महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम को घर पहुंचने पर सूर्य अस्त होने के चलते उसका अंतिम संस्कार नहीं किया गया। एसओ शरद यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते रवि का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भी घंटों रुका रहा। समझाने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें