फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG cylinder: दिवाली पर फ्री में गैस सिलिंडर... सिर्फ इन लाभार्थियों को ही मिलेगा लाभ

Thu, 02 Nov 2023 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

त्योहारी सीजन में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए राहत की खबर है। उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किए गए गैस सिलिंडर क्रमवार दो बार निशुल्क रीफिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार सीजन में उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को निशुल्क गैस सिलिंडर दिया जाएगा। पीलीभीत जिले में आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। शासन के आदेश के तहत लाभार्थियों को इसका लाभ दो चरणों में दिया जाएगा। जिले में सवा दो लाभ कनेक्शन धारकों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


शासन ने दीपावली पर उज्जवला कनेक्शन धारक लाभार्थियों को फ्री गैस रीफिल देने की घोषणा की है। इस घोषणा से लोगों में काफी खुशी है। शासन ने इसका लाभ दो चरणों में देने की तैयारी की है। इसमें पहले चरण में नवंबर से दिसबंर तक और फिर जनवरी से मार्च तक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: आंटी 'दवा' की पुड़िया देती थी और पैसे भी...; 10 साल के बच्चे ने बताई मकान मालकिन की करतूत
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

बैंक खाते से लिंक होना चाहिए आधार 
शासन के इस आदेश से जिले की करीब सवा दो लाख उज्जवला कनेक्शन धारकों को सुविधा मिलेगी। लाभ देने के लिए शासन ने कई शर्तों को भी लागू किया है। इसमें पहली शर्त यह है कि योजना का लाभ ऐसे लेागों को मिलेगा, जिनका खाता आधार लिंक होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में फ्री रीफिल देना शुरू कर दिया गया है। जिले में 2.93 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन धारक हैं। इसमें अभी तक सवा दो लाख लोगों के ही बैंक खाता आधार से लिंक हो सके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें