पीलीभीत। गांव पकड़िया नौगवा निवासी वीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपने साथ पांच साल पहले छह लाख की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि आरोपी दीपक वर्मा बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में गांव लाल गौटिया का रहने वाला है। जो शहर स्थित दिव्यानंद आश्रम में रहता था। आरोपी से करीबी संबंध थे। 2016 में आरोपी दीपक ने उसके अलावा, पत्नी और साली की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। दो लाख प्रति व्यक्ति के अनुसार पैसे तय हुए थे। किसी तरह पैसों का इंतजाम कर छह लाख रुपये दीपक दे दिए थे। दिसंबर 2016 में साली संगीता राठौर के नाम वाणिज्य विभाग में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र आया था। उसका (पीड़ित) का जिला अस्पताल के लिए, पत्नी गीता देवी का मरौरी ब्लाक में कोऑर्डिनेटर के लिए नियुक्ति पत्र आया था। जब ज्वाइन करने गए, तो तीनों लोगों के नियुक्ति पत्र फर्जी बता दिए गए। इसी जानकारी आरोपी को दी, तो उसने फिर से नौकरी लगवाने का झांसा दिया, नहीं देने पर रकम वापस करने का आश्वासन दिया था। मगर अब आरोपी ने रकम वापस करने से मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक वर्मा के खिलाफ 420, 406, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।