फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समझौता कराने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। समझौता कराने के नाम पर आरोपी ने युवक से ढाई लाख की ठगी कर ली। युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव कनपरी निवासी रमेश कुमार ने एक सप्ताह पूर्व पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे को शिकायत पत्र दिया था। पत्र में कहा गया कि पिछले माह नगर की एक विवाहिता ने उनके विरुद्ध पुलिस में झूठी तहरीर दे दी थी। मोहल्ला दुबे की एक युवक ने उनका मामला निपटाने के लिए उनसे ढाई लाख रुपये ठग लिए।
दो फरवरी को रमेश व्यक्ति के घर अपने रुपये वापस मांगने गया। आरोप है कि उस युवक ने अपने दो साथियों की मदद से रमेश को गाली-गलौज की और गर्दन पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

रमेश ने उसी दिन कोतवाली में मामले की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय से की।
पुलिस अधीक्षक ने बीसलपुर के कोतवाल संजीव शुक्ला को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक का आदेश मिल गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें