ओवरलोड वाहन पर कार्रवाई करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह। स्रोत विभाग
पीलीभीत। क्षमता से अधिक सामान का ढुलान करते मिले चार मालवाहक वाहनों को बुधवार को एआरटीओ ने सीज कर दिया। साथ ही अन्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की सीख दी।
जिले में दौड़ रहे ओवरलोड वाहन हादसे की वजह बन रहे हैं। बुधवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने जिले की विभिन्न सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दो ट्रक, दो डंपर और एक डीसीएम को क्षमता से अधिक माल परिवहन करते पाए जाने पर सीज किया। इनमें दो वाहनों को गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी, एक पूरनपुर चीनी मिल चौकी और एक बीसलपुर चीनी मिल चौकी पर खड़ा कराया गया। साथ ही परमिट शर्ताें का उल्लंघन कर बहराइच से दिल्ली जा रही बस का चालान किया गया। संवाद