फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन घंटे से ज्यादा गुल रही चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली

Mon, 02 Feb 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के गौहनिया चौराहे पर लगाया जा रहा टेनलैस यूनिट। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में तीन घंटे से ज्यादा चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही के चलते रोजाना बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को रामलीला फीडर से जुड़े नए जिला अस्पताल में कनेक्शन दिए जाने के लिए वहां पर दोपहर 12 बजे से काम कराया गया। इसको लेकर संबंधित अफसरों की ओर से पूर्व में सूचना जारी नहीं की गई। ऐसे बिना किसी सूचना के बिजली गुल होने से इस क्षेत्र से जुड़े चार हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

तीन घंटे तक यहां पर कार्य किया गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। इसके अलावा शहर के गौहनिया चौराहा व अशोक कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर पर टेनलैस यूनिट लगाई गई। इससे यहां के उपभोक्ताओं की भी आपूर्ति करीब एक घंटे से अधिक बाधित रही। वहीं शहर के मोहल्ला आवास विकास, बल्लभ नगर, रामबिहार, मधुवन, राजाबाग, राजीव कॉलोनी, कुवंरगढ़, काला मंदिर सहित अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि विभागीय कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें