फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिता के वचन की खातिर श्रीराम ने स्वीकारा 14 वर्ष का वनवास

Mon, 02 Nov 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव नूरानपुर में चल रही कथा पंडाल में जुटे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोरिया कलां। नूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम में चल रही श्रीराम कथा में रविवार को राम वनगमन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। पिता के वचन की मर्यादा रखने के लिए भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास स्वीकार करने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कथावाचक अंजनी शरण महाराज ने बताया कि राम वनगमन का प्रसंग केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि पारिवारिक मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की सीख देता है। उन्होंने रिश्तों में मधुरता बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के सातवें दिन सचिन शर्मा और उनकी पत्नी इंदू शर्मा मुख्य यजमान रहे। आचार्य अखिलेश मिश्रा ने विधि-विधान से कथावाचक का पूजन कर व्यासपीठ पर विराजमान कराया।
मुख्य अतिथियों में स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय शाहजहांपुर के कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह , अवनी कुमार पांडेय शामिल थे।
इस दौरान राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारी, कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें