फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दोपहर तक छाया रहा कोहरा, पारा तीन डिग्री लुढ़का

Fri, 30 Jan 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बारिश का दौर खत्म हुआ तो कोहरा आ गया। बृहस्पतिवार की दोपहर तक कोहरा छाया रहा। बाद में हल्की धूप खिली। मगर लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिल सकी। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार और शनिवार को भी कोहरा छाने और रविवार को आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही जिले में घना कोहरा रहा। इससे सड़कों पर दृश्यता करीब 10 मीटर ही रह गई। दोपहर करीब दो बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए। हल्की धूप खिली, लेकिन इससे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.3 एवं अधिकतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20.2 एवं न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह गत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। डॉ. ढाका के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी कोहरा आएगा। इसके बाद रविवार और सोमवार को फिर आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें