फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पावर कॉरपोरेशन के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन कराने के बाद एक बार भी बिजली का बिल जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं को चिह्नित कर लिया गया है। अब इनके कनेक्शन काटने का अभियान चलेगा। कनेक्शन कटने के बाद जुर्माना के साथ वसूली होने पर ही दोबारा कनेक्शन चालू हो सकेगा।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई घर-घर पहुंचे। इसके लिए कई बार अभियान चलाकर लोगों के बिजली कनेक्शन किए गए। पूरनपुर डिवीजन में कनेक्शन कराने के बाद तमाम लोगों ने अब तक एक बार भी बिजली बिल ही जमा नहीं किए। ऐसे उपभोक्ताओं का चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया गया। अब शीघ्र ही कनेक्शन लेने के बाद बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। जुर्माना और बकाया बिल जमा करने के बाद ही कनेक्शन दोबारा चालू हो सकेंगे।
बिजली कनेक्शन लेने के बाद एक भी बार बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित करा लिया गया है। डिवीजन में पांच हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे निकले हैं। इसमें से कई उपभोक्ताओं ने तो चार-पांच साल से बिल ही जमा नहीं किए है और बिजली सप्लाई का आनंद ले रहे है। अभियान चलाकर ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। -प्रवीन कनौजिया, एसडीओ बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें