फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से पांच श्रद्धालु घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु कार अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में तीन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा खटीमा हाईवे पर गांव रुरिया के समीप रविवार आधी रात के बाद हुआ।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की पलिया कोतवाली के गांव काकू कुरयान निवासी एस गुप्ता (24), नितेश मौर्य (27), रामसनेही मौर्य (33) हादसे में जख्मी हो गए। रात करीब डेढ़ बजे घायलों को सीएचसी लाया गया। घायलों का इलाज करने वाले डॉ. सहसपाल सिंह ने बताया कि कार पलटने से कुछ पांच लोग घायल हुए। दो लोगों को मामूली चोटें आई। एस गुप्ता, नितेश, रामसनेही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें