गांव मीरपुर में मलेरिया की जांच करती टीम । स्रोत - स्वास्थ्य विभाग
बिलसंडा। मीरपुर और हीरपुर ग्रामों में पांच नए मरीज मिलने से अब क्षेत्र में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। मलेरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग जांच करने के साथ दवा का छिड़काव भी कर रही हैं।
गांवों में मलेरिया के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांचें की जा रही हैं। आसपास सफाई रखने और कूलर में प्रतिदिन पानी बदलने के लिए कहा जा रहा है। मंगलवार को गांव मीरपुर और हीरपुर में पांच नए मरीज मिलने से अब तक क्षेत्र में कुल 66 मरीज मिल चुके हैं।