फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहले रात फिर सुबह हुई कटौती ने किया बेहाल

Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले तीन दिनों से शहर में बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार की देर रात भी बिजली कटौती की समस्या होती रही। इससे लोगों को रात में चैन से नींद तक नहीं आ सकी। इसके बाद शनिवार सुबह हुई कटौती ने फिर लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सराय में रखे ट्रांसफार्मर में वोल्टेज अधिक होने से लोगों को दिक्कत हुई। वहीं चूने वाली गली फेस का तार टूटने से यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पहुंची टीम ने वहां के तार को सही किया। जिससे करीब एक घंटा तक बाधित रही। इसके अलावा मोहल्ला केसरी सिंह में शुक्रवार पूरी रात फेस की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए।
सुनगढ़ी थाने के पीछे शनिवार सुबह पांच बजे से पौने नौ बजे तक बिजली नहीं मिल सकी। वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, तुलाराम, मदीनाशाह, केजीएन, निरंजनकुंज, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, खैरूल्लाशाह, आवास विकास, मौर्य मार्केट के आसपास, बल्लभनगर आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई थी। जिन्हें टीम को मौके पर भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन


आश्रम की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग



बीसलपुर। पूर्व ब्लाक प्रमुख माया गंगवार ने विद्युत उपखंड अधिकारी प्रवीण कनौजिया को पत्र देकर कहा है कि बृहस्पतिवार की रात आई आंधी में गांव कितनापुर के पास स्थित आश्रम की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जो अब तक सही नहीं हो पाई है। विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो जाने के कारण आश्रम की सारी व्यवस्थाएं ठप हो गईं हैं। पत्र में आश्रम की विद्युत व्यवस्था तत्काल सही कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें