मझोला में कबाड़ की दुकान में देर शाम लगी आग।
- फोटो : PILIBHIT
मझोला। ड्यूनीडैम रोड एक कबाड़ की दुकान में रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर रखा सिलिंडर फटने से लोगों की भीड़ लग गई। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
नगर के मोहल्ला पकड़िया निवासी बुंदन खां ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। इसके बाद दुकान में किसी तरह आग लग गई। दुकान के अंदर रखा सिलिंडर फटने से लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुकान आए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पौन घंटा बीतने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
इसी दौरान दूसरा सिलिंडर भी फट गया। इससे मौके पर भीड़ एकत्र हो गई है। सूचना मिलने पर स्थानीय चौकी और न्यूरिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दुकानदार ने बताया कि कई लाख का नुकसान हो गया है। समाचार लिखे जाने तक आग नहीं बुझ पाई थी। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाई। धमका होने से लोग भी डर के कारण नहीं बुझा पा रहे हैं।