घुंघचाई। धार्मिक स्थल पर हो रहे भंडारे में विवाद हो गया। बाइक पर आए कुछ लोगों ने महिला को बाइक चढ़ाकर घायल कर दिया। बचाने आए पुत्री व पुत्र को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
घुंचचाई थाना क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी रामगुनी देवी ने बताया कि 10 जून को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सिरसा जंगल में स्थित बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पर भंडारे का आयोजन कराया। भंडारा खाने के बाद कुछ लोग वापस हो गए। इसी दौरान तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए महिला पर बाइक चढ़ा दी। विरोध करने पर बाइक से उतरकर सभी ने एक राय होकर उसको मारा पीटा।
बचाने आए उसके पुत्र बृजमोहन, रूम सिंह व अनीता देवी को भी लात-घूंसों के अलावा बेल्टों से पीटा। इससे सभी घायल हो गए। मारपीट के दौरान महिला के कुंडल भी गिर गए। शोर मचाने पर बाइक सवार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। धार्मिक स्थल पर हुए विवाद से खलबली मच गई।
सभी घायल थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। दूसरे पक्ष के बिट्टू देवी ने भी भंडारे के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसमें उसकी पुत्री ज्योति देवी घायल हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जिस पर जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।